Monday, October 19th, 2026

ऑस्ट्रेलियन ओपन के 32 खिलाड़ी चार्टर्ड से पहुंचेंगे मेलबर्न

मेलबर्न

परंपरागत तारीखों से तीन सप्ताह देरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के क्वॉलिफायर मेलबर्न से करीब 12000 किलोमीटर दूर खेले गए। अब आठ फरवरी से सीजन के इस पहले ग्रैंडस्लैम के लिए 16 पुरूष और 16 महिला क्वॉलिफायर चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंचेंगे। कोरोना महामारी के कारण आइसोलेशन प्रोटोकॉल के मद्देनजर टूर्नमेंट तीन सप्ताह देर से शुरू हो रहा है। क्वॉलिफायर 15 चार्टर्ड फ्लाइट से यहां पहुंचकर 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे।

मुख्य ड्रॉ में पहले ही जगह बना चुके खिलाड़ी गुरुवार यानी आज से पहुंचना शुरू करेंगे। महिला क्वॉलिफायर मुकाबले दुबई और पुरूष क्वॉलिफायर दोहा में खेले गए। महिला क्वॉलिफायर में दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन युगल चैंपियन हंगरी की टिमिया बाबोस और ब्रिटेन की फ्रांसिस्का जोंस भी है।

 

#ऑस्ट्रेलियन ओपन

Source : Agency

पाठको की राय